सीआरपीएफ जवानों पर है देशवासियों को नाज : श्रवण कुमार

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : देश की सेवा में हमारे जवान सबसे आगे रहते हैं। इन पर देशवासियों को नाज है। सीआरपीएफ के जवान सीमाओं पर दुश्मनों का डटकर मुकाबला करते हैं वहीं देश के अंदर आंतकवादियों व नक्सलियों से भी मुकाबला करते हैं। इनके कारण ही लोग अमन चैन से रह पाते हैं। जवानों पर हम सबों को गर्व है। ये बातें पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार ने सेना दिवस पर शुक्रवार को सीआरपीएफ केन्द्र में ब्रिगेडियर के बिरेन्द्र सिंह को सम्मानित करते हुए कहीं। श्री कुमार ने कहा कि यह केन्द्र काफी बेहतर है। यहां पर जवानों को काफी बेहतर ट्रेनिंग दी जा रही है। सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने यहां पर इसे स्थापित कर इलाके के लोगों को बेहतर तोहफा दी थी। बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजगीर व आस-पास के इलाके में कई विश्वस्तरीय योजनाएं पर काम चल रही है। विश्व पटल पर उभर कर सामने आया है। सीआरपीएफ सेंटर से पूरा इलाका सुरक्षित हो गया। पहाड़ हो चाहे जंगल का क्षेत्र सभी जगह अमन चैन है। आने वाले सालों में बिहार और भी विकसीत होगा। इस मौके पर कमांडेंट अरविन्द कुमार, मेडिकल ऑफिसर राकेश कुमार, उप कमांडेंट फिरोज अली, उप कमांडेंट अंजन मंडल, सहायक कमांडेंट आरएस भट्टी, सहायक कमांडेंट हरेराम, सहायक कमांडेंट जेके वर्मा, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।