बिहटा:- भूमि अधिग्रहण कानून मेघा औद्योगिक पार्क मे उचित मुआवजे को लेकर आंदोलन मे शहीद किसान नेता कौशल किशोर पांडे के छठ वी पुण्यतिथि पर दिलावरपुर बिहटा में पाटलिपुत्र सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल ने उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया|
बता दें कि मेगा अधोगिक पार्क बिहटा आईआईटी हेतु भूमि अधिग्रहण करने के बाद किसान अपने उचित चारगुणा मुआवजा के लिए उस समय बहुत बड़े आंदोलन किए थे जिसमें किसान नेता कौशल किशोर पांडे का अहम योगदान रहा था और वे अनशन पर बैठे-बैठे अपने प्राणों की आहुति दे दी थी तब से आज तक उनके पुण्यतिथि पर लोग अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. आज उन्हीं के छठी पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें समर्पित किया गया और उन्हें लोगों ने अपने-अपने श्रद्धांजलि दिया.
बता दें कि इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत सिंह ,जिला अध्यक्ष पटना जिला ग्रामीण आशुतोष कुमार, मुखिया आनंद कुमार ,जाप प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ,गुड्डू कुमार सिंह, त्रांबकराज, रविंद्र सिंह ,सहदेव राय ,प्रेम पांडे, मुखिया प्रत्यासी धीरज कुमार ,अमलेनंदू पांडे ,बालेनंदू पांडे समेत दर्जनों लोग मौके पर मौजूद थे.सभी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाए हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपनी अपनी श्रद्धा सुमन किसान नेता को अर्पित किया