शहर के कई मुहल्लों को किया गया सैनिटाइज

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शहर में बढ़ते कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देजर जिला पदाधिकारी इनायत खान के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिदिन कई कारगर कदम उठाए जा रहे हैं । शनिवार को शहर के चांदनी चौक स्थित सभी भवनों को सैनिटाइज किया गया। नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल ने बताया कि जिन जिन क्षेत्रों में कोविड-19 का संक्रमण हुआ है। उस क्षेत्र को अभी सैनिटाइज किया गया है । शहर के गिरिहिंडा चांदनी चौक दल्लू चौक आदि सभी जगह भवनों को सैनिटाइज किया गया। इसी से कोविड-19 के संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। एसबीआई बैंक केनरा बैंक आदि के भी को भी सैनिटाइज किया गया है।