शेखोपुरसराय ।प्रखंड के पांची गांव में शराब के नशे में धुत्त एक शराबी जवाहर मांझी की मौत छत से नीचे गिरने के बाद हो गई। सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम वह देसी शराब पीकर आया और घर में हंगामा करने लगा। इसी हंगामे के बीच घरवालों के द्वारा उसे समझाया जा रहा था। परंतु वह नहीं माना और छत पर भी चढ़कर हंगामा करने लगा। कभी नीचे आकर हंगामा करता कभी छत पर चढ़कर हंगामा कर रहा था। इसी हंगामे के बीच में छत से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई।