वाहन जांच के दौरान टेंपो से 195 बोतल शराब बरामद पुलिस को देख कर टेंपो चालक फरार

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
गोविंदपुर, नवादा-: शराब पर नकेल कसने के लिए उत्पाद जाँच चौकी और गोविंदपुर चौक के अलावे क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग लगातार किया जा रहा है ताकि शराब लेकर कोई भी व्यक्ति बिहार में प्रवेश ना करें वही पुलिस की लगातार गस्ती करने के बावजूद भी बिहार में शराब माफियाओं का तांडव मचा हुआ है ऐसे में ही गोविंदपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के नजदीक शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक टेंपो को गांव वालों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया गया वही मौके पर से टेंपो चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया ग्रामीणों के सहयोग से टेंपो को पकड़ कर थाना लाया गया और तलाशी ली गई ड्राइवर सीट के नीचे बने बड़े तहखाना से इंपिरियल ब्लू 750ml का 42 बोतल रॉयल स्टैग 750ml का 24 बोतल और इंपिरियल ब्लू 375ml का 47 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ जबकि यात्री को बैठाने वाला सीट के नीचे बने तहखाना पर टूवर्ग केन बीयर 64 पीस और किंगफिशर केन वियर का 18 पीस बरामद हुआ। अंग्रेजी शराब और केंद्रीय मिलाकर कुल 195 पीस शराब बरामद हुआ सभी शराब को जमकर थाना में सुरक्षित रखा गया है और टैंपू को जब तक थाना परिसर में लगा दिया गया है थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शराब और टैंपू को थाना में जप्त कर रखा गया है टेंपो नंबर के आधार पर चालक और ड्राइवर का खोजबीन किया जाएगा फिलहाल उत्पाद अधिनियम के तहत शराब और टेंपू पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है।
गोविंदपुर से कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट