रजौली (नवादा) प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद के देखरेख में विद्यालय में पढ़ने वाले वर्ग एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक के उपस्थिति में वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम पत्र वितरण किया गया।प्रधानाध्यापक ने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और रात में 2 घंटा अपने साथ बैठ कर अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई जरूर करते रहें।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे हैं।