रजौली (नवादा) एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस कार्यालय में शनिवार की शाम में रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए बताया गया कि 28 मार्च की सुबह में रजौली थाना को सूचना मिली की अंधरवारी मोड़ से पहले पवार हाउस के लिंक रोड में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है।इसी सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से शव का छानबीन किया।शव की पहचान के बाद पूरी घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के बाद मेरे नेतृत्व में एक एसआईटी टीम की गठन की गई।पूरे घटना की तत्परता से जांच करते हुए मृतक के बेटे के साडू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।पूछताछ में उनकी बहुत सारी बातें संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्हें गहन से पूछ-ताछ की गई।जिसमें उन्होंने पूरी घटना में अपनी संलिप्त को स्वीकार किया है। जिसके बाद मृतक के छोटे बेटे छोटे को भी हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की गई तो पूरे घटना के बारे में बेटा ने भी स्वीकार किया।एसडीपीओ ने बताया कि बेटा गोविंद पंडित अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी।ताकि गाड़ी का लोन का रुपया माफ हो जाए।इसको लेकर काफी दिनों से वह प्लानिंग कर रहा था।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मृतक सुरेंद्र पंडित के नाम पर दो गाड़ियां थी।दोनों पर 18- 18 लाख रुपए का किस्त बकाया था।एक गाड़ी गोविंद पंडित और उसके साडू लक्ष्मण पंडित के देख-रेख में चलता था।लेकिन किस्त भरने में इन दोनों को काफी परेशानी होती थी।इसी वजह से गोविंद पंडित किस्त भरने के समय अपने पिता सुरेंद्र पंडित के पास आकर रुपया की मांग करता था।इसको लेकर पिता और पुत्र में पूर्व में भी कई बार झगड़ा हो चुका है।इसी बात को लेकर पुत्र ने पिता की हत्या के लिए यह प्लानिंग किया इसमें रुपए के प्रलोभन पर और लोगों को शामिल किया था।घटना में संलिप्पत गोविंद पंडित,लक्ष्मण पंडित नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के नोनाय गांव के सुबीन कुमार,निरंजन कुमार,सोनू कुमार और नालंदा जिले के सिकंदरा गांव के सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों के निशान देही पर दो देसी कट्टा,दो बाइक, सात मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपित इस घटना में अपनी संलिपिता को स्वीकार किया है।सभी को पूछ-ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।