हिलसा : बिहार राज्य युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता कामेश्वर पाण्डेय हत्याकांड की कडी निंदा एवं शोक सभा हिलसा अधिवक्ता संघ मे शनिवार को आयोजित किया गया ।हिलसा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार महारथी एवं महासचिव पंकज कुमार सोनभद्र ने कहा कि आऐ दिन अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला,हत्या हो रहा है, अधिवक्ता प्रोटेक्शन ऐक्ट जल्द ही देश मे लागू किया जाना चाहिए।मृतक अधिवक्ता कामेश्वर पाण्डेय के परिजन को कम से कम एक कडोड की सहायता राशि मिलना चाहिए।तथा हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की जरूरत है ताकि दोषीयों को जल्द सजा मिल सके। मौके पर अधिवक्ता विवेकानन्द,अधिवक्ता शुधाशु, अधिवक्ता इन्द्रजीत कुमार,अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा,अधिवक्ता प्रकाश कुमार,अधिवक्ता प्रवीण कुमार,अधिवक्ता संजय कुमार,अधिवक्ता रधुनन्दन राम, अधिवक्ता सुषमा कुमारी,अधिवक्ता विभा कुमारी,अधिवक्ता कवीन्द्र कुमार,अधिवक्ता राजेश कुमार,अधिवक्ता अवधेश यादव, अधिवक्ता रामदहीन, अधिवक्ता रानी, इत्यादि दजनों लोग मौजूद थे।