रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर एसआइ सत्येंद्र सिंह ने वाहन चेकिग अभियान चलाया गया है।बजरंगबली चौक और पुरानी बस स्टैंड के समीप पर अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।इस दौरान बिना हेलमेट व ट्रिपल लोडिग फर्राटा भर रहे बाइक चालकों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई है।पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। दूर से ही पुलिस को वाहनों की जांच करता देखकर कई वाहन चालकों ने पतली-गली से निकल लेना ही बेहतर समझा।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।जिससे क्राइम पर कंट्रोल किया जा सकता है। यातायात के नियम के पालन से ही सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है।दरअसल कई युवक 18 वर्ष नीचे ही पढ़ने की उम्र में ही तेज स्पीड बाइक चलाते हैं।जिससे दुर्घटना का आशंका का बना रहता है। रजौली की कई लोगों ने इस पर अधिकारियों से अंकुश लगाने का बात कहा है।