मसौढ़ी प्रखंड के नूरा पंचायत में थलपुरा गांव में मोरहर नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थलपूरा गांव निवासी जवाहर बिंद के 36वर्षीय पुत्र अजय बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय बिंद भीमपुरा गांव से खेत घूमकर आ रहा था।मोरहर नदी पार करने के दौरान अजय बिंद गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे पानी में डूबते देखकर आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश किया तब तक कॉफी देर हो चुकी थीं।ग्रामीणों ने बताया की अजय बिंद भीमपुरा से खेत घूमकर पैदल ही मोरहर नदी को पार कर रहे थे। हालांकि हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश की बजह से नदी में जलस्तर की थोड़ी वृद्धि हुई है, इसी वजह से अजय बिंद पानी में डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची मसौढ़ी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों को कहना है।की नदी में पुल नहीं रहने के कारण नदी में पानी आ जाने से हमेशा घटना होती रहती हैं।बिहार विधानसभा चुनाव में भी पूरे ग्रामवासियों वोट का वहिष्कार किए थे।गांव में पुल बनाने की मांग किया था।जो आजतक इस गांव में नदी पार करने के लिए पुल नहीं बना आए दिन गांव के हर एक व्यक्ति को मृत्यु पानी मे डूबने से हो रही है।