मसौढ़ी में मगध क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक दिवंगत डॉ अवधेश सिंह के प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

पटना
 जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी के चर्चित डॉक्टर अवधेश सिंह के मसौढ़ी वासियों ने अवध हॉस्पिटल के हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक श्री राम प्रवेश शर्मा की ने कि ।कार्यक्रम के प्रारंभ डॉक्टर अवधेश बाबू के सुपुत्र डॉक्टर सुधीर कुमार एवं डॉक्टर विभूति ने सभी आगत अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया ।गरीब के दिलों में राज करने वाले डॉक्टर अवधेश बाबू के श्रद्धांजलि सभा में पूरे मसौढी के लोग उमर पडे । सभा को संबोधित करते हुए पाटलिपुत्र सांसद श्री राम कृपाल यादव ने कहा डॉक्टर साहब से मिलकर एक नई ऊर्जा की अनुभूति होती थी वह एक महान इंसान थे। वही मसौढी के विधायक श्रीमती रेखा देवी ने अपने संबोधन के क्रम में कहा डॉक्टर अवधेश बाबू गरीब गुरवों के लिए भगवान के समान थे उनकी कमी मसौढी वासियों को हमेशा खलेगी। पूर्व विधायक पूनम देवी डॉक्टर साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कही वह हम लोगों के अभिभावक थे मसौढी जैसे सुदूर क्षेत्र में गरीबों के चिकित्सा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कार्यक्रम के दौरान आर्यभट परिवार मंच के अध्यक्ष डॉ एमके मंगल ने कहा कि डॉक्टर साहब हमारे एक कुशल गुरु के साथ-साथ पुरे इलाके के कुशल चिकित्सक भी थे वे सामाजिक धार्मिक समरसता के शिखर पुरुष थे ।नगर अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी ने डॉक्टर साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गहराई से प्रकाश डाली ।सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण सिंह ने डॉक्टर साहब के स्मृति को साझा करते हुए भाव विभोर हो गए उन्होंने कहा कि मेरे प्रिय मित्र का असमय साथ छोड़ना मेरे लिए अत्यंत कष्टकारी है ।सभा का संचालन प्रभावी तरीके से विख्यात रंगकर्मी सह पत्रकार श्री अरविंद रंगकर्मी ने की। डॉक्टर साहब के स्मिर्ती को यादगार बनाने के लिए सभी आगत अतिथियों ने मसौढी के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज तथा मनीचक तलाव के चारों ओर वृक्षारोपण किया ।सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अवधेश बाबू के बहू डॉ राखी रानी ने कि आज के कार्यक्रम में पंकज कुमार पुर्व वार्ड पार्षद,जदयू नेत्री खुशबू रानी ,राजद नेता बृजनंदन सहाय दीपक शर्मा अनिल कुमार मिट्ठू संजीव सिंह राजपूत विश्वरंजन राहुल कुमार पलटन सिंह मसूद रजा कांग्रेस नेत्री इंद्र मणि देवी कांगेस प्रखंड अध्यक्ष अरफराज साहिल लालमोहन सिंह प्रखंड अध्यक्ष जदयू डॉ राम जयपाल डॉक्टर संजय शर्मा संजय केसरी इंद्लपासवान चंदेल सिंह चंदेल संजय कुमार धनरुआ प्रखंड अध्यक्ष राजद राकेश कुमार बीजेपी नेता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।
भोला कुमार ,मसौढ़ी पटना