भाजपा अमेठी जिला कार्यलय मे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुण्यतिथी पर दी श्रद्धांजलि

देश
जनादेश न्यूज़
🖊प्रिंस मिश्रा
मुसाफिरखाना : भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अमेठी जिला कार्यालय में बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री दुर्गेश त्रिपाठी जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र, वं पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित, शोषित और पीड़ितो की मूक भाषा को अमर स्वर प्रदान करने वाले भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर भारत के प्रमुख विधिवेता एवं सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन के 65 वर्षों में देश को सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक,शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक,सांस्कृतिक, साहित्यिक, संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिये जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।