बिहार शरीफ में मुहर्रम के जुलूस का मार्ग परिवर्तित करने की अफवाह बिल्कुल निराधार एवं तथ्य से परे :

नालंदा
जनादेश न्यूज नालंदा 
——————————–
     विभिन्न्न माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञात हुआ है कि शरारती तत्वों द्वारा बिहार शरीफ में मुहर्रम के जुलूस का मार्ग परिवर्तित करने का अफवाह फैलाया जा रहा है।
       वस्तु स्थिति यह है कि बिहार शरीफ शहर में 4 आयोजकों द्वारा मुहर्रम के जुलूस हेतु लाइसेन्स लिया गया था।सभी जुलूस को परंपरागत मार्ग से ही बड़ी दरगाह तक जाने की स्वीकृति लाइसेन्स में दी गई थी। इसी निर्धारित मार्ग के अनुरूप दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी।
     इस प्रकार मुहर्रम के जुलूस का मार्ग परिवर्तित किये जाने की बात बिल्कुल तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है।
    जिला प्रशासन जिलावासियों से अपील करता है कि इस तरह के अफ़वाहों से बचें तथा सामाजिक सौहार्द को बनाये रखें।अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है ताकि कड़ी करवाई की जा सके।