गिरियक (नालन्दा) : 86 वर्ष की उम्र में दौलाचक के पूर्व मुखिया रहे एवं समाज सेवी छोटेलाल प्रसाद की मौत मंगलवार दोपहर को हो गयी । वे एक माह से बीमार थे जिनका इलाज चल रहा थे । स्व छोटेलाल प्रसाद अपने पीछे भरापूरा एक बेटे और आठ बेटी के साथ लम्बा परिवार छोड़ गए । उनके पुत्र विजय कुमार सिन्हा भी शुरू से समाजिक कार्यों के साथ राजनीतिक से जुड़े हैं । स्व छोटेलाल जी की मृत्यु की खबर सुनकर उनके घर नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर विधायक रवि कुमार ज्योति सहित अनेकों गण्य मान्य लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे । सभी इस दौरान उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये और श्रधांजलि पेश किए । इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि अनिल पाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद योगी, सरयुग प्रसाद , बिनोद कुमार, संतोष कुमार, रज्जु जी मौजूद थे । बता दें स्व छोटेलाल बिहार में पंचायती राज्य के अंदर पोखरपुर एवं चोरसुआ पंचायत के मुखिया पड़ के लिए 1971 में चुनाव हुआ था जिसमें वे चुनाव जीतकर मुखिया बने और लगातार 25 साल तक मुखिया पद पर काम करते रहे । इस दैरान वे हमेशा गरीबों एवं निःसहायों की मदद एवं सेवा करने में तत्पर रहे । यही वजह रही कि अंतिम समय तक लोग उनके कार्यों की प्रशंसा करते रहे ।