पूर्व प्रत्याशी अधिवक्ता रणविजय सिंह ने जिला प्रशासन से किया ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जाँच की माँग

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : विधि विमर्श के संस्थापक सह बिहार बिधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अधिवक्ता रणविजय सिंह ने जिला प्रशासन से ग्रामिण इलाके में कोरोना का जाँच कराने एंव वैक्सीन लगाने की माँग की। उन्होने बिहारशरीफ के आस पास के गाँवो पतुआना,वसवन विगहा,राजा कुँआ, उपरॉवा,नकटपुरा में घर-घर जाकर या कैम्प लगवाकर कोरोना का जाँच एंव वैक्सीन लगवाने का माँग किया।
उन्होने कहा हाल ही में वसवन विगहा में कई धटना घट गई है। अगर जिला प्रशासन ने इसे गम्भीरता से नही लिया तो ग्रामिणो का जीवन संकट में पड़ पायेगा।
उन्होने ईद की शुभकामनाऐ देते हुऐ मुस्लिम भाईयो से घर में रहकर ही ईद मनाने एवं शहरवासियो से कोई भी कार्यक्रम कम से कम लोगो के साथ मनाने की अपील की।