पुलिस टीम पर हमला बोलने के मामला का फरार आरोपी धराया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा । कोरमा थाना पुलिस ने पैक्स चुनाव के दिन चाडे गांव में पुलिस टीम पर हमला बोलकर पुलिसकर्मियों को घायल किए जाने के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अंटू कुमार को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी गांव के गोरे लाल सिंह का पुत्र बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव के दिन गत 9 दिसम्बर 2019 को गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोलकर पुलिस के एएसआई हृदय नारायण झा को घायल कर दिया था। जबकि पुलिस वाहन चालक सनोज कुमार को गाली गलौच जाति सूचक शब्दों से किया था।इस मामले में वह फरार चल रहा था। इस मामले में कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।