पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,एक और हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
चकाई( उपेन्द्र तिवारी ) : रविवार को चकाई पुलिस ने एक और हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मुन्सी हेम्ब्रम है और वह इस संगठन के लिए लेवी वसूलने का काम किया करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्सी हेम्ब्रम सोनो थाना क्षेत्र के भेल्वा का रहने वाला है और वह कई वर्षों इस संगठन से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के गेन्वाडीह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली खैरा थाना कांड संख्या 259/19, U/S-147/148/149/121/121A)/122/127/120(B) IPC और 25(1-B) A/26 Arms act और16/17/18/19/20/21/22 UAP act में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और नक्सली बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कारवाई से अब डीआईजी मनु महाराज को मुंगेर भेजने की सरकार की रणनीति कामयाब होती दिख रही है। ये वही मनु महाराज हैं जिनकी कार्यशैली से हमेशा असामाजिक तत्व दहशत में रहे हैं। अब नक्सली संगठन भी इनकी रणनीति के आगे पस्त होते दिख रहे हैं।