पटना विश्व विद्यालय के प्राध्यापक का आकस्मिक निधन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शहर के दल्लू चौक निवासी एवम पटना विश्व विद्यालय के प्राध्यापक प्रो डॉ रतन कुमार का आकस्मिक निधन बीती रात्रि पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हो गया। वे भूगोल विभाग, बी.एन. कॉलेज( पटना विश्व विद्यालय ) के पूर्व विभागाध्यक्ष पीजी भूगोल विभाग के प्राध्यापक थे। पिछले एक पखवाड़े से वे बीमार थे। डॉ कुमार शहर के खांड पर निवासी स्व सुंदर महतो के पुत्र थे।उनके आकस्मिक निधन पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों , संगठनों , छात्र नेताओं , बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।