शेखपुरा।कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन के कारण नीलामी की तिथि एक बार पुन बढ़ा दी गयी है। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा शराब बंदी के दौरान किये गए कार्रवाई के दौरान जप्त वाहनों को जिला दंडाधिकारी द्वारा अधिहरण किया गया था। नए शराब बंदी कानून के अनुसार अधिहरण के बाद उसकी नीलामी कर रुपया सरकार के खजाने में जमा किया जाना है। 26 अगस्त को होने वाली खुली नीलामी अब 07 सिंतबर को आयोजित किया जायेगा। इसके पूर्व भी इस नीलामी की तारीख बढ़ाई गयी थी।