वेन प्रखण्ड के ग्रामीण विभाग के पाँच साल अनुरक्षण नीति के तहत सड़कों के कार्य का ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने किया शुभारंभ

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा 
बिहारशरीफ : वेन प्रखण्ड के ग्रामीण विभाग के पाँच साल अनुरक्षण नीति के तहत सड़कों का कार्य आरम्भ ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने किया।
प्रमुख सड़कें:-
1. परवलपुर-वेन पथ से लक्षण बिगहा अरावा पथ तक,    35.50 कि0मी0,
    राषि  – 1,19,58,000.00/-
2. परवलपुर वेन पथ से शहरी से भातुविगहा पथ तक,    24.75 कि0मी0
  राषि  – 89,27,000.00/-
3. बड़ी मठ – रामगंज पथ से वलवापर विद्यालय पथ तक,  05.75 कि0मी0
  राषि  –  13,14,000.00/-
4. परवलपुर-वेन पथ के कोसनारा मोड़ से एकसारा उत्कमित मध्य विद्यालय तक,   23.10 कि0मी0 ,   राषि – 52,57,000.00/-
5. सिलाव मैजरा पथ से जनारो तक –   15.60 कि0मी0
राषि – 44,16,000.00/-
मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार के निदेष पर 6 महीनों के अन्दर सभी पथ बनकर तैयार हो जायेगा। गाँव की सड़के चकाचक तथा अवागवन के परिचालन किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
श्री नीतीष कुमार ने नेतृत्व में हर खेत को पानी देकर किसानों को सुविधा बढ़ाने की योजना तैयार की गयी है, सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। हर हाल में किसानों के खेतों को हरा भरा बनाने तथा खेती फायदे की हो, इसके लिए पूरी कोषिष की जा रही है, हर खेत जहाँ किसान बिजली का क्नेकषन लेना चाहे वहाँ भी बिजली पहुँचाने का काम तेजी से चल रहा है।
जल जीवन हरियाली योजना के तहत सभी पोखर, आहर, पईन, नदियों के गाद की सफाई, चेकडैम लगाने की बड़ी तेजी से चल रहा है, इस योजना पर लगभग 24 हजार करोड़ रूपया से ज्यादा खर्च करने की योजना है। तीन साल के अन्दर इन कार्यों को पुरा किया जायेगा। जब तालाबों, पईनों, आहर में पानी होगा तभी हमारा खेत हरा भरा होगें।
इस अवसर पर प्रखण्ड जद(यु0) अध्यक्ष श्री अरविन्द पटेल, पंचायत समिति सदस्य, उमेष चंद्रवंषी, लक्ष्मण प्रसाद, जीतू माँझी, रमेष प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, नवीन माँझी, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, प्रेम शंकर सिंह, संतोष मुखिया, ओम प्रकाष, भगेडन पाल एवं दरोगी मिस्त्री उपस्थित थे।