नालंदा में चोरी हुई आधा दर्जन से अधिक दुधारू पशु, खोजबीन करने में जुटी पुलिस

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
पावापुरी : बीती रात सहायक थाना झेत्र पावापुरी इलाके के इशुआ गांव मे चोरों ने आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की चोरी कर ली । इस बात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया । चोरी के बाद पशुपालकों की नींद व चैन हराम है । चोरी हुए मवेशियों का पता पुलिस लगा रही है लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है। शनिवार की रात चोरों ने इशुआ गांव में सुरेन्द्र प्रसाद , गणेश प्रसाद ,मनोज यादव
,मिथलेश चौधरी ,रामचंद्र पासवान सहित छोटे बिंद के गौशाला एवं दालान में बंधी 8 भैंसों की और एक बछड़े की चोरी कर लिया।सुबह होने पर जब पशुपालक अपने दालान एवं पशुशाला गए तो वहां पर उनकी भैंसे नदारद दिखी । ग्रामीण नशेड़ीओं एवं शराबियों पर इस घटना के पीछे संदेह जता रहे हैं कई जगह खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। सूचना नजदीकी पुलिस को दी गई। पुलिस चोरी हुई भैसों का पता लगाने में जुटी है।