शेखपुरा : नामांकन अभियान में गायब आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षको का वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जबाव नहीं आने के बाद इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नामांकन अभियान का निरीक्षण करने जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम ने किया। वे शिक्षा विभाग के अधिकारियो के साथ अरियरी प्रखंड क्षेत्र के चार स्कूलों का निरिक्षण किया। इस सम्बन्ध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि नामांकन कार्य में शिक्षको की रूचि नहीं देखि जा रही है। विधालय में नामांकन पंजी का भी संधारण ठीक ठाक नहीं किया जा रहा है। नि रीक्षण के दौरान प्रथमिक विधालय डलहर बंद पाया गया। विधालय के शिक्षक मोहन कुमार और अनिल कुमार गायब पाए गए। उसी प्रकार मध्य विधालय विमान में तीन शिक्षक गायब पाए गए। जबकि कुमारी रंजना और नीतू कुमार विधालय में पठन कार्य कर रहित थी। नीतू कुमार के पढ़ाने के बेहतर तरीका को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रशंसा पत्र देने की सिफारिश की है। जिला शिक्षा पदाह्दिकारी ने च्वनिया मध्य विधालय में प्रधानाधापिका नीलिमा कुमार सहित एक और शिक्षक को अनुपस्थित पाया। विधालय में गंदगी का अम्बार दिखा। विधालय में नामांकन पंजी का संधारण भी ठीक नहीं पाया गया।