नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बिहार में फिर मिले 12359 नए पॉजिटिव मरीज

बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है।सूबे में आज 12,359 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. पटना में सर्वाधिक 2479 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,359 नए मामलों की पुष्टि हुई है। पटना में सर्वाधिक 2479 नए केस मिले हैं. गया में 745, भागलपुर में 695, औरंगाबाद में 676, सारण में 520 और बेगूसराय में 509 मरीज मिले हैं।