शेखपुरा : सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे के करीब शेखपुरा शहर से एक बाईक पर सवार होकर लखीसराय जिला के सदर अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे स्वास्थ्यकर्मी अनिल सिंह ,उम्र लगभग 53 वर्ष जा रहे थे।तभी सिरारी रेलवे गुमटी के कुछ दूर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा खंधा में उनकी बाईक को ओवरटेक कर एक बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के सिर में गोली लगी है। सूत्रों ने बताया कि हर दिन की भांति वे घर से लखीसराय में तैनात एक डाटा ऑपरेटर जो मेहुस गांव का बताया गया है।उसके साथ बाईक के पीछे बैठकर लखीसराय जा रहे थे।इस दौरान एक बाईक पर सवार होकर तीन युवक उनका पीछा करते सिरारी रेलवे गुमटी के समीप पहुंचे। ज्योहि उनकी बाईक रेलवे गुमटी से आगे बढ़ी। तीनों अपराधी उनके बाईक को रुकवा कर उनके उपर गोलियां दाग दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई पहली गोली मिस्ड कर गई। तब दूसरी गोली उनके सिर में मार कर अपराधी गण पुनः शेखपुरा की तरफ लौट आए। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारी गांव के जाने माने किसान अर्जुन सिंह के पुत्र थे।इस घटना के बाद जिले में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूत्रों का कहना है कि उनका किसी से कोई वैमनस्यता नहीं था। घटना के बाद उनके परिवार वालों रोते रोते हाल बेहाल हो गया है।