डीएम द्वारा जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा को दी गई विदाई।

दरभंगा
जनादेश मिस दरभंगा( चंदन कुमार झा)
दरभंगा :- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा सुशील कुमार शर्मा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा-सह-उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा को सेवानिवृत्ति उपरांत समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में पदाधिकारियों, कर्मियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई।
जिलाधिकारी ने सुशील कुमार शर्मा जी के कार्य कुशलता, शालीनता, कार्य के प्रति समर्पण, दायित्वों का सही से निर्वह्न आदि गुणों की प्रशंसा की तथा उन्हें गुलदस्ता, माल्यार्पण तथा उपहार प्रदान कर विदाई दिया।
उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने भी उनकी कार्यशैली एवं सादगी की प्रशंसा करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की शुभकानाएँ प्रदान की। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता पुष्पेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी शरद झा, निदेशक, डी.आर.डी.ए. अभिषेक रंजन एवं प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार तथा वहाँ उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सुशील कुमार शर्मा जी की प्रशंसा की तथा उनका माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दिया।