जेपी नड्डा बोले, महागठबंधन विकास विरोधी, हम लालटेन युग से LED युग में जा रहे हैं

नालंदा पटना लखीसराय
जनादेश न्यूज़ पटना
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर से कांग्रेस-RJD गठबंधन को विकास विरोधी बताया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के स्वभाव में ही अराजकता है और इन्होंने पिछली गलतियों के लिये जनता से अभी तक माफी नहीं मांगी है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर से कांग्रेस-RJD गठबंधन को विकास विरोधी बताया है। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के स्वभाव में ही अराजकता है और इन्होंने पिछली गलतियों के लिये जनता से अभी तक माफी नहीं मांगी है।
नालंदा और लखीसराय में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए BJP अध्यक्ष ने कहा ‘ये रोजगार की बात करते हैं। इन्होंने अपहरण का उद्योग चलाया। जिन्होंने अपहरण का उद्योग चलाया, वे क्या रोजगार देंगे।’ नड्डा ने कहा, ‘इनमें कोई सेवा भाव नहीं है, कोई बदलाव की चाहत नहीं है। इनका इरादा वही है।’
गौरतलब है कि RJD ने अपने घोषणापत्र में 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभाओं में रोजगार और विकास की बातें कर रहे हैं। इसी को लेकर बीजेपी उनपर निशाना साध रही है।
जेपी नड्डा ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश लालटेन युग से निकलकर LED युग में जा रहा है। बाहुबल से निकलकर विकासबल की तरफ जा रहा है।’
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस, RJD द्वारा भाकपा माले के गठबंधन बनाने की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये लोग ‘टुकड़े-टुकड़े’ की बातें करते हैं।
जिन्होंने बिहार में अपहरण उद्योग चलाया, क्या वो लोग रोजगार दे सकते हैं?
ये भुलावे में रखने वाले लोग हैं।
प्रजातंत्र में ऐसे लोगों को करारा जवाब वोट के माध्यम से दिया जाता है।
इसलिए NDA के उम्मीदवारों को जिताना आपकी जिम्मेदारी है।
वहीं कृषि संबंधी तीन कानूनों के संदर्भ में नड्डा ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने किसानों को उनकी उपज मंडी के अलावा कहीं भी बेचने की सुविधा दी है। बता दें, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो कृषि कानूनों को निरस्त कर देंगे।
बता दें, बिहार में BJP और जनता दल (यूनाईटेड) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का गठबंधन है। NDA का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों से है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 28 अक्टूबर (71 सीटों), दूसरा चरण, 3 नवंबर (94 सीटों) और तीसरा चरण, 7 नवंबर (78 सीटों) को होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।