रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र में बाइकों की चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है।वहीं पुलिस भी बाइक चोरों के पास से चोरी के बाइक बरामद कर रही है और चोरों को जेल भेज रही है।बीते दिन शुक्रवार को भौर गांव से सादे रंग की अपाचे बाइक के साथ दो युवकों को पीएसआई रौशन कुमार ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भौर गांव में चोरी के बाइक का उपयोग दो युवकों द्वारा किया जा रहा है।सूचना के आलोक में पीएसआई रौशन कुमार को सशस्त्र बलों के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया।छापेमारी में सादे रंग की अपाचे बाइक संख्या बीआर03जेड2286 के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवकों की पहचान भौर गांव निवासी प्रेमन मांझी के बेटे अमित कुमार एवं मुन्नी यादव के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया गया है।