ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान की गति धीमी

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शहरी क्षेत्रों की तुलना में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान की गति धीमी देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 वर्ष से ऊपर के लक्षित 321003 को अभी भी टीका दिया जाना बाकी है। 18 वर्ष से ऊपर के लगभग 54% की संख्या 403829 है। बताया गया कि टीकाकरण अभियान में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन बरबीघा शहरी क्षेत्र का है। जहां 54% से ज्यादा लोगों ने टीका लगा लिया है। वहीं बरबीघा ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रतिशत 13 के आसपास अटका हुआ है ।उसी प्रकार सदर प्रखंड शेखपुरा के शहरी क्षेत्र में 45% से ज्यादा लोगों ने टीका लिया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रतिशत 18 पर रुक गया है। शेखोपुरसराय प्रखंड में टीकाकरण की स्थिति सबसे बेहतर है। यहां अभी तक 31% लोगों ने टीका लगवा लिया है। जबकि सबसे बुरी हालत अरियरी प्रखंड क्षेत्र की है ।जहां अभी तक टीका करण का प्रतिशत 10 भी पार नहीं किया है। उसी प्रकार चेवाड़ा में यह प्रतिशत 15 पर अटका हुआ है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में टीकाकरण की कुल संख्या एक लाख को पार कर गई है। यह जिले की कुल आबादी का लक्षित लोगों का 21.20 % है ।सरकार के निर्देशों के आलोक में 31 जुलाई तक पूरे जिले को टीकाकृत किया जाना है ।लक्ष्य के अनुसार जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड के साथ-साथ शहरी क्षेत्र शेखपुरा और बरबीघा को शत-प्रतिशत टीका कृत 15 जुलाई तक कर लिया जाना है।