वारिसलीगंज (नवादा): वारिसलीगंज थाना में पदस्थापित एस आई मो अब्बास की अचानक मौत से पुलिस कर्मियों में शोक वयाप्त हो रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक एस आई शनिवार को सरकारी कार्यवश बाइक से नवादा गए थे। लौटने के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उनके साथ रहे सहकर्मी ने किसी प्रकार थाना लाया। ततपश्चात बाजार के एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज़ करवाया गया। जहां से उन्हें विम्स पावापुरी रेफर किया गया। तबियत में कुछ सुधार होने पर उक्त रात ही थाना लौट गए। लेकिन रविवार की सुबह फिर तबियत खराब होने पर विम्स ले जाया गया। जहां इलाज़ के क्रम में उनकी मौत हो गई। दरोगा की अचानक मौत से थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी स्तब्ध है। स्थानीय लोग उनके मौत का कारण प्रखण्ड गर्मी और लू लगने की बात मान रहे है। लेकिन इस बात की चिकित्सीय पुष्टि नहीं हुई है। चूंकि उक्त अधिकारी थाना आवास में अकेले रहते थे। फलत: उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए नवादा ले जाया गया। जहां से उनके स्वजन शव को अपने साथ लेकर जाएंगे।