एसपी के जनता दरबार में फरियादियों ने लगाई न्याय की गुहार।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई (संजय कुमार जिला संवाददाता) जिले के समाहरणालय में आरक्षी अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित शुक्रवार 28 फरवरी को जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों ने आरक्षी अधीक्षक डा0इनामुल हक मेंगनू से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिसमें चंद्रमंडी थाना के अंतर्गत बामदह निवासी संतोष मरांडी ने सुजीत वर्णवाल एवं उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया कि मेरा जमीन बा जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। वहीं तनुजा देवी पति डुगन यादव राजला निवासी ने झाझा थाना कांड संख्या 176/19 में मेरे पुत्र मनीष यादव को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है । वहीं तारा खातून पति मोहम्मद अनवर अली साकिन नया टोला अमरथ निवासी ने जमुई न्यायालय में अजमत खान उर्फ गुड्डू खान एवं मोइज खान के द्वारा हत्या कर लाश गायब करने जैसी धमकी का आरोप लगाया है।वहीं उर्मिला देवी पति प्रकाश तांती सिकंदरा थाना निवासी ने ग्रामीण बबीता देवी पति अशोक तांती, डोली देवी पति सूरज कुमार एवं अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि मुझे डायन कहकर बराबर मारपीट करती है। वहीं संजय दास पिता श्री कृष्णा दास साकिन डुमरी थाना सोनो ने दरोगी दास, उगनी देवी, दिवाकर दास, प्रदीप दास साकिन रजौन थाना चरका पत्थर के द्वारा धोखा देकर मेरे साथ दो वाही बेटी की शादी 2012 में कर दी और मेरे हिस्से का मकान जमीन बेचवा कर रजौन में जमीन खरीदने की बात कही थी और जब मैं बेच कर करीब 30000 रुपैया दरोगी दास को दिया तब से पत्नी सहित पूरा परिवार मुझे मारपीट करता है और भगा दिया है अपनी सुरक्षा की गुहार आरक्षी अधीक्षक से लगाई ।वहीं अर्जुन यादव बाराजोर निवासी झाझा थाना के यमुना यादव एवं उसके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाया जिसका लिखित शिकायत झाझा थाना में देने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, इसे लेकर आज वह जनता दरबार में एसपी साहब से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। इसके अलावा अन्य सैकड़ों फरियादियों ने एसपी साहब से मिलकर न्याय की लगाई है।आरक्षी अधीक्षक डा0इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि सभी फरियादियों की शिकायतें दर्ज करायी है और संबंधित थानों को अग्रेतर कारवाई हेतु भेजा गया है।