उत्पाद विभाग ने दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोचा

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

मनोज कुमार की रिपोर्ट

रजौली (नवादा) समेकित जांच चौकी पर शनिवार की सुबह में जय माता दी बस से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि झारखंड की ओर से आ रहे जय माता दी बस को जांच की गई।जांच के दौरान में दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार धंधेबाज के पास से 375 एमएल का मैजिक मोमेंट वोद का दो बोतल के साथ मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना क्षेत्र निवासी बनारस तिवारी के पुत्र रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब को रांची से लेकर चला था।शराब अपने पीने के लिए खरीदा था।गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में स्वास्थ्य जांच कर कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जांच के क्रम में समेकित जांच चौकी प्रभारी राजेश कुमार पटेल,उत्पाद एसआइ प्रवीण कुमार,एएसआई सौरव कुमार,विकाश कुमार के साथ उत्पाद बल उपस्थित थे।