रजौली (नवादा) थाना परिसर में सीओ गुफरान मजहरी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को रामनवमी व इद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक में रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य के साथ साथ ईद कमेटी को भी बुलाया गया।बारी-बारी से दोनों ही पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने की अपील की गई है।रजौली बाजार से रामनवमी पर्व मे झांकी और जुलूस भी निकाले जाते हैं।बैठक में मौजूद कमेटी के सदस्यों से पर्व की जानकारी के साथ साथ निकाले जाने वाले जुलूस का मार्ग पूछा गया और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जुलूस की समाप्ति की बात थानाध्यक्ष ने कही है।इसी क्रम में ईद के नमाज पर चर्चा की गई।जहां बताया गया कि ईद के दिन में खानकाह मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी।थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध पहले से ही है।किसी भी प्रकार अश्लील भोजपुरी गीत नहीं बजाये जाएंगे। किसी भी प्रकार के व्हाट्सप्प के मेसेज को पुष्टि के बाद ही फरवर्ड करेंगे।किसी भी मामले की जब तक पुष्टि नहीं हो जाती है।तब तक इस सन्देश को थाना को सबसे पहले सूचित करेंगे।पर्व त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।रामनवमी के जुलूस के दौरान और ईद पर्व में नमाज के दौरान पुलिस की चौकसी बनी रहेगी।दंडाधिकारी के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति बनी रहेगी। इन दिनों किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिले तो तुरंत 112 या मेरे मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना अविलंब दें।ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।अंत में थानाध्यक्ष ने लोगों से पर्व त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।मौके पर अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार के साथ कई गणयमान लोग उपस्थित थे।