रजौली (नवादा) मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय रजौली के मैदान में एसडीएम आदित्य कुमार पियूष के द्वारा राजकीय झंडोत्तोलन किया गया।इस दौरान एसडीएम के साथ एसडीपीओ गुलशन कुमार ने परेड का निरीक्षण किया।स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर खुशी में झूम के नजर आए।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में वंदे मातरम और जय हिंद के नारे के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्तिमय रहा।सर्वप्रथम एसडीएम के आवासीय परिसर स्थित गोपनीय शाखा में झंडोत्तोलन किया गया।इसके बाद राजकीय झंडोत्तोलन समारोह इंटर विद्यालय में सम्पन्न हुआ।वहीं इंटर विद्यालय के मैदान में छात्र-छात्राओं एवं पुलिस बलों द्वारा परेड किया गया।परेड निरीक्षण के उपरांत एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र में हुए विकास के कार्यों को आमलोगों को बताया।साथ सरकार की उपलब्धियां एवं प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मेंअवगत कराया।एसडीएम के सम्बोधन के बाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पदाधिकारियों,समाजसेवीयों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को एसडीएम एवं एसडीपीओ के द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।सम्मानित किये गये लोगों में दीपक कुमार मुन्ना,प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी,संजीव कुमार रंजन,सर्वजीत शांडिल्य,गौरव शांडिल्य गगन,राम रतन यादव,कुमार मनीष देव,इंस्पेक्टर राजेश कुमार,एसआई अजय कुमार,एसआई सन्नी कुमार समेत कुल 60 लोग शामिल थे।वहीं परेड में शामिल छात्र-छात्राओं राष्ट्रीय गीत गाने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।इंटर विद्यालय में झंडोत्तोलन के बाद अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया।इसके बाद प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजीव झा,सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में मो अब्दुल गफ्फार,नगर पंचयात कार्यालय में मुख्य पार्षद मानती देवी,थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावे अग्निशमन कार्यालय,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,बाल विकास परियोजना कार्यालय,लघु सिंचाई विभाग,भ्रमणशील पशु चिकित्सा केंद्र,अनुमंडलीय अस्पताल, राष्ट्रीय उच्च पथ,ग्रामीण कार्य विभाग एवं वन विभाग के साथ के साथ सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया।वहीं पदाधिकारियों की टोली ने हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सुअरलेटी महादलित टोला में जाकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान एलआरडीसी प्रमोद कुमार,सीओ मो गुफरान मजहरी,बीपीआरो राजन कुमार भी मौजूद रहे हैं।