अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
अरियरी : प्रखंड क्षेत्र के सनैया पंचायत अंतर्गत भोजडीह गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में प्रस्तावित रामधुनी यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने सिर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। जिसका स्वागत आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने ढोल बाजों के साथ किया। इस बीच शोभायात्रा में दर्जनों गांव के पहुंचे सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ जय कारा लगाया। जिससे पूरा इलाका भक्ति में सराबोर हो गया। शोभा यात्रा भोजडीह गांव से होते हुए गढपर, सहनौरा,देवपुरी,जेखौर होते हुए वापस देवी स्थान पहुंचा। इस संबंध में शोभा यात्रा के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि रामधुनी यज्ञ का प्रारंभ शुक्रवार के दिन से होगा और लगातार 48 घंटे तक रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन गांव समाज प्रदेश व राष्ट्र उन्नति व खुशहाली को लेकर किया जा रहा है। ताकि हमारा गांव समाज प्रदेश व राष्ट्र के अंदर हमेशा शांति व्यवस्था कायम रहे और उन्नति के रास्ते पर चलता रहे। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार भी मौजूद थे। कलश यात्रा में शामिल लोग झंडे पताके के साथ नाचते गाते और जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे।