राजस्व एवम भूमि सुधार मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक , सर्वे कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। शुक्रवार को राम सूरत राय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार का जिले के परिसदन मे आगमन हुआ। अतिथि गृह में अभिजीत कुमार बंधु जिला बंदोबस्त अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता संजय कुमार डीसीएलआर आदि अधिकारियों के साथ सर्वे के संबंध में समीक्षात्मक बैठक किए। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंत्री का भारतीय जनता पार्टी कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया।विशेष सर्वेक्षण से संबंधित घाट कुसुंबा अंचल के गुरेरा गांव में सर्वे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। जिला बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि गुरेरो गांव में सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है ।नक्शा का निर्माण कार्य चल रहा है।
विशेष सर्वेक्षण से संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सर्वे के संबंध में स्थानीय नागरिकों से भी फीडबैक प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने समस्याओं के संबंध में मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मंत्री विशेष किए गए सर्वे के कार्यों से काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष जताया।
आज सर्वे की समीक्षा के समय अभिजीत कुमार जिला बंदोबस्त अधिकारी, अपर समाहर्ता सत्य प्रकाश शर्मा, डीसीएलआर संजय कुमार ,सहायक बंदोबस्त अधिकारी सुमन कुमार ,अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ कई अधिकारी उपस्थित थे। डीपीआरओ शेखपुरा