राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। सोमवार को जिला राजद के तत्वाधान में शहर के इंदाय मोहल्ला स्थित जिला राजद कार्यालय में राजद का 25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमे राजद विधायक विजय सम्राट भी हिस्सा लिया।इस दौरान केक काटकर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशियां बनाई गई। इसको लेकर कोविड-19 का पालन भी किया गया। स्थापना दिवस को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया था ।इस मौके पर विधायक विजय सम्राट स्थानीय पार्टी नेताओ के साथ केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,जिला महासचिव विनय यादव जे वी एम निदेशक संतोष यादव ,सतपाल यादव , विजय यादव , शम्भू यादव सहित अन्य मौजूद थे। समारोह में उपस्थित लोगों ने पार्टी को आपसी भेद भाव मिटा कर और मजबूत बनाने का निर्णय लिया। साथ ही पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य मय और दीर्घायु जीवन की कामना की।