शेखपुरा /अरियरी : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए सरकार के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन में सहयोग प्रदान करने के लिए रोज मर्रा की जिंदगी जीने वाले गरीब परिवारों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद, भाजपा परिबार के स्वयंसेवकों ने भोजन का वितरण किया ।इस संबंध में भाजपा के निर्बतान महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन महादलित परिवार के गांव का चयन कर उस गांव में जाकर उन परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है । जिससे कि वह अपने जीवन यापन के लिए घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा सरकार ने लॉक डाउन कर दिया है ।जिसके कारण गरीब परिवारों को भोजन मिलने में कठिनाई हो रही थी। इसी को ध्यान में रखकर अरियरी प्रखण्ड के सनैया पंचायत के अंतर्गत धनौल ग्राम में भोजन का वितरण किया गया । वहीं संघ के व्यवस्था प्रमुख सुभाष बरबीगहिया ने कहा हम लोगों का फर्ज बनता है कि समाज के गरीब,भुखे व्यक्तियों को भोजन कराने में आगे आकर समाज के भुखे लोगों को मदद करे ।साथ ही साथ उन्होंने रविवार कि रात्रि में घर में दीप प्रज्वलित करने की अपील किया ।मौके पर जिला कार्यवाह अनील कुमार,सह जिला कार्यवाह अभय कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रेमी,अरूण साव उर्फ भगत जी, मनोज कुमार सिन्हा , महाविद्यालय प्रमुख अंकुश कुमार, पप्पू कुमार, शिव दानी प्रसाद, विपिन कुमार मंडल ,बलराम आनंद, मधुसूदन यादव ,राजकुमार, अमित राज, विनोद कुमार अरबिंद हरिओम,माधव कुमार ,प्रिस राज, इत्यादि लोग उपस्थित थे।