3 सौ परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : रविवार को प्रखंड के पिंजरी पंचायत में जदयू के पूर्व जिला युवा उपाध्यक्ष व समाजसेवी अजीत कुमार छोटू के द्वारा पिंजरी पंचायत के 300 गरीब परिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ उनके द्वारा पूरे पंचायत के गली और नाली को सेनीटाइज भी किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजीत कुमार छोटू ने बताया कि इस आपात स्थिति में गरीबों की सेवा करना ही जनसेवा है । हम लगातार गरीबों के बीच खाद्य सामग्री वितरण करते रहेंगे और पंचायत में गली को भी सैनिटाइज करने का काम चलता रहेगा। मालूम हो कि लॉक डाउन होते ही इनके द्वारा पंचायत के पिंजरी , भदरथी , कुशेडी सहित अन्य गांव के गलियों व नालियों में विष्णुनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।