बरबीघा : बुधवार को बरबीघा से मेहुस की तरफ जाने वाली सड़क में शेखपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार के गड्ढे में पलट जाने की वजह से उस पर सवार 9 लोग जख्मी हो गए। सभी लोग तिलक से लौट रहे थे। घायल लोग चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्दौली निवासी थे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी को वाहन का शीशा तोड़कर फंसे लोगों बाहर निकाला गया। फिर स्थानीय स्तर पर ही गांव वालों ने चिकित्सक को बुलाकर सभी का उपचार करवाया। ग्रामीण युवक संदीप कुमार ने बताया कि चालक के नशे में होने की वजह से वाहन गड्ढे में कूद गया। जिससे सभी लोग उसमें फंस गए । हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं लगी हैं।