सर्जन पद पर पदभार ग्रहण किया

शेखपुरा
 जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। लगभग दो वर्षों से खाली पड़े शेखपुरा सदर अस्पताल में नए सर्जन के रूप में डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। सूत्रों ने बताया कि इस अस्पताल के सर्जन डॉ के पुरुषोत्तम की पदोन्नति सिविल सर्जन मुंगेर के रूप में हो जाने के बाद से इस अस्पताल में सर्जन का पद खाली पड़ा था। सदर अस्पताल में सर्जन का पद खाली रहने के कारण यहां किसी भी प्रकार का ऑपरेशन नही हो पा रहा था। नये सर्जन के पदभार ग्रहण करने के बाद लोंगो में उम्मीदें जगी है।