रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में आज कल महंगाई का बोझ सिर्फ अनाज और दालों तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि अब भोजन की शान बढ़ाने वाली हरी सब्जियां भी महंगाई की आग में जल रही हैं।टमाटर के दाम तो आसमान छू रहे हैं।80 से 100 रुपये किलो तक बिक रहा है।वहीं लहसुन 200 रुपये किलो के भाव बिक रहा है।आलू,प्याज,हरी मिर्च, अदरक,नींबू,बैंगन,लौकी,करेला, भिंडी,कद्दू,गोभी जैसी सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं।माॅनसून में देरी और कमजोर बारिश के चलते इस बार सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। अब टमाटर की कीमत 80-100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है। दो सप्ताह पहले टमाटर 50 रुपये बिक रहा था।लहसुन ने भी 150 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है।लाल आलू 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो हो गया है।जबकि सफेद आलू 16 रुपये से बढ़कर 18 रुपये हो गया है।गाजर 100 रुपये के भाव में बिक रहा है।शिमला मिर्च भी 80-100 रुपये के पार पहुंच गया है। सब्जियों की कीमत में पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक वृद्धि हो गयी है।
क्यों बढ़ रहे टमाटर के दाम
सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक सब्जी मंडियों में सब्जियों की आवक कम होने से सब्जियों की कीमत में इजाफा हुआ है।कारोबारियों ने बताया कि इस वक्त टमाटर की सप्लाइ बाहर से हो रही है।जहां पैदावार खराब होने के कारण पिछले दो सप्ताह से टमाटर के भाव में तेजी बनी हुई है।लोकल टमाटर का आवक बहुत कम है।परवल की कीमत 40 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है।इसकी तरह भिंडी बढ़कर 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 50 रुपये पहुंच गया है। करैला भी और तीखा हो गया।करैला 40-50 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है।
रिफाइंड और सरसों तेल पांच रुपये व जीरा 100 रुपये तक हुआ महंगा
किराना आइटम की कीमतों में हर दिन कुछ-न-कुछ वृद्धि हो रही है। पिछले तीन-चार दिनों में रिफाइंड और सरसों तेल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।चार दिन पहले सरसों तेल की कीमत 120 रुपये से 140 रुपये प्रति लीटर थी, जो बढ़कर 125 से 145 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।वहीं रिफाइंड ऑयल की कीमत 110 से 140 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 115 रुपये से 145 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।इसके अलावा जीरे की कीमत दो सप्ताह में 600 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गयी है।वहीं, सामान्य चावल के दाम में भी दो से चार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।