वन महोत्सव के तहत सवैयाटाड़ में पौधारोपण किया गया

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के सवैयाटाड़ पंचायत में सोमवार को वन महोत्सव पौधरोपण को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसका अध्यक्षता मुखिया नारायण सिंह ने किया।इस दौरान पीटीए रविंद्र यादव और पीआरएस राहुल कुमार उपस्थित रहे हैं।मुखिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।पर्यावरण संरक्षण,प्रदूषण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।उन्होंने कहा की पौधारोपण जन आंदोलन के रूप में जन अभियान बन गया है। सभी लोग रुचि लेकर पौधारोपण में सहयोग करें।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पौधारोपण वरदान साबित होगा।पौधारोपण से ही पर्यावरण संरक्षित हो सकता है।100 पौधा वन महोत्सव के तहत लगाया गया है। लगातार हो रही परेशानियों से पौधा लगाने से बचा जा सकता है।अगर पृथ्वी पर पौधा न रहे तो जीवन संभव नहीं है।पीआरएस ने कहा की वर्षा ऋतु के आगमन में जो पौधे लगाए जाते हैं।वह वर्षा के कारण जल्द ही बड़े हो जाते हैं और साथ ही हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं।उन्होंने कहा कि आज के समय में जो इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इसका कारण यह भी है कि हम लगातार वृक्षों को काट रहे हैं और नए पौधे नहीं लगा रहे हैं।जिस कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए हमें अभी से सचेत होना पड़ेगा और प्रत्येक नागरिक को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए,ताकि आने वाली पीढि़यां हमें दोषी न ठहराएं।पौधा लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल भी जरूरी है।जिससे वृक्ष बड़ा होगा और वातावरण का संतुलन कायम हो जाएगा।प्रत्येक नागरिक को शुद्ध हवा मिलेगी और फल भी खाने को मिलेंगे।पौधारोपण को लेकर हर जगहों पर प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण एवं स्वच्छ व्यवहार सुंदर बिहार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान सौरभ कुमार, सुरेश सिंह,रितेश कुमार,भोला तुरिया,ब्रह्मदेव सिंह के साथ कई लोग मौजूद थे।