पटना : बिहार में तृतीय चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रचार-प्रसार की आखिरी तारीख है. गुरुवार की संध्या 5:00 बजे से हेलीकॉप्टर की उड़ान थम जाएगी अब जनसभा के माध्यम से सफेदपोश रहनुमा जनता के बीच जुमलेबाजी नहीं करेंगे. अब आज संध्या 5:00 बजे के बाद जनसभा के माध्यम से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर समाप्त हो गया अब सभी आरोप-प्रत्यारोप का दौर सोशल मीडिया के सहारे चलेगा. 7 नवंबर को तृतीय चरण के लिए बिहार के 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा जबकि संपूर्ण बिहार वासियों और देशवासियों की नजर 10 नवंबर पर टिकी हुई है कि आखिर बिहार की जनता किसे अपना राजा चुनकर सिंहासन पर बैठाएगी. इसी बीच अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला है.
बिहार के सभी ट्विटर ललबबुआ पर हमला करते हुए नीतीश कैबिनेट में मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि चिराग पासवान तेजस्वी यादव के पॉलिटिकल लालटेन हैं। इस बार के चुनाव में बिहार की जनता ने चिराग को कहीं नहीं छोड़ा है। अब तो है, इनके लालटेन का चिराग भी बुझ गया.ऐसे में अब चिराग पासवान को तेजस्वी जिंदाबाद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि चिराग पासवान के पिता झोपड़ी में चले थे चिराग जलाने के लिए लेकिन चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र में भी नहीं देख सके कि 2015 के बाद क्या डेवलपमेंट हुआ और पूछते हैं कि 2015 के बाद सरकार के द्वारा क्या कुछ किया जा रहा है उन्हें समझ में नहीं आता. जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि इस बार चिराग पासवान को उनके संसदीय क्षेत्र जमुई की जनता ने भी हैसियत बता दी है.अगर थोड़ी भी लज्जा बची है तो सांसद से इस्तीफा कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने राघोपुर में उम्मीदवार उतार कर यह साबित कर दिया कि वे इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव ही कहीं के नहीं रहे. उनके भाई तेज प्रताप यादव को तो हसनपुर के जनता ने शंख बजा दिया. राघोपुर में भी तेजस्वी यादव को जनता ने कहीं का नहीं छोड़ा.