रजौली(नवाद) रजौली से बख्तियारपुर तक फोरलेन का कार्य लगभग लगभग पूरा हो गया है।रजौली से खरांट तक पिछले एक साल से कई गाड़ियां सरपट अपनी गंतव्य तक जा रही है।लेकिन फोरलेन राष्ट्रीय राज्यमार्ग-20 अपनी मियाद से पहले ही दरकने लगा है,जिससे कई स्थानों पर जगह जगह दरार पड़ चुकीं हैं।ये दरारें दुर्घटना को तो निमंत्रण दे ही रहा है लेकिन ये दरारें निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा कर रहीं हैं।
ग़ाबार कंस्ट्रक्शन ने करोड़ो के लागत से बनाई सड़क
रजौली से बख्तियारपुर तक फोरलेन बनाने की जिम्मेवारी ग़ाबार कंस्ट्रक्शन ने लिया था।जिसमे करोड़ो रूपया के लागत से राष्ट्रीय राज्यमार्ग-20 में फोरलेनिंग का काम हुआ लेकिन करोड़ो खर्च के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण सड़क का नही बनना बडी सवाल खड़ी कर रही है।क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही होटल अर्चना के पास बने अंडरपास धंस गया था।जिसे आनन-फानन में बनाया गया है।
राष्ट्रीय राज्यमार्ग के साथ-साथ लिंक रोड में भी कई गढ्ढे
हालांकि राष्ट्रीय राज्यमार्ग-20 में तो दरारें आ ही गई है।लेकिन उसके साथ साथ ग़ाबार कंस्ट्रक्शन के द्वारा बनाई गई लिंक रोड में भी कई जगहों पर बड़ा-बड़ा गढ्ढा बन गया है और लिंक रोड में बने गढ्ढे को सिर्फ मेटल से भरकर खानापूर्ति किया जाता है।जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्या कहते भाजपा मंडल अध्यक्ष
वहीं इस संबंध में बात करने पर भाजपा के रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पड़ी दरारों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर संदेह है।ऐसी स्थिति में अनियमितता बरतने वाले कंपनी के विरुद्ध में भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की माँग करेंगे।
क्या कहते हैं,अधिकारी
इस संबंध में जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है।जल्द ही एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश देकर मरम्मत करवाया जायेगा।