मोहर्रम को लेकर शांति-समिति की बैठक आयोजित

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) आगामी 17 जुलाई को होने वाले मुहर्रम‌ पर्व को लेकर रजौली थाना परिसर में गुरुवार को शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई।थाने में बैठक की अध्यक्षता एसडिओ आदित्य कुमार पीयूष ने किया।इस दौरान एसडीपीओ गुलशन कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर अब्दुल गफ्फार,सीओ गुफरान मजहरी, प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार मौजूद रहें।एसडीओ ने बताया की मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।डीजे बजाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।डीजे जप्त होगा।एसडीपीओ ने ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले जगहों की जानकारी ली।मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला पर्व है।इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाले कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए ताजिया तय मार्ग से ही ले जाना अनिवार्य होगा।प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उपद्रव फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें।बिना लाइसेंस ताजिया बनाने की अनुमति नहीं होगी।इस मौके पर पीएसआई कुमार रौशन,एसआई समीम खान,पिंकी कुमारी,इंद्रदेव राय,सत्येंद्र सिंह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी, मुखिया नारायण सिंह,प्रमोद साव मुखिया के साथ समाजसेवी सफीर उद्दीन,साकिब असरफ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमित सिंह,मोनोबार खान के साथ दर्जनों लोग महजूद थे।