बरबीघा : बुधवार को बरबीघा प्रखंड कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार कारु की माता किशोरी देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।वे लगभग 90 बर्ष आयु की थी।प्रखंड के ग्राम पिंजड़ी में उन्होंने अन्तिम सास ली । उनके निधन पर कांग्रेस नेता एवम पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजय कुमार , हरिशंकर उर्फ छोटी , गोवर्धन सिंह , अविनाश शर्मा , राजकुमार सिंह , पूर्व मुखिया तुला सिंह , पूर्व मुखिया पवन किशोर , युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू , अधिवक्ता संघ के पूर्व जिला सचिव विपिन कुमार , मुखिया मीनाक्षी किशोर , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चन्दन पुष्प सहित दर्जनों कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।