शेखपुरा।जिले के सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर में ताला लटक गया है। इन केन्द्रों पर हलाकि नियमित और कोविड 19 का टीकाकरण आदि कार्य चलता रहेगा। जिले में ऐसे 17 अतरिक्त प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। इन केन्द्रों का संचालन अब कुछ दिन के लिए एएनएम के हाथो में रहेगा। इसका कारण इन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सको को कोरोना की लडाई में सीधे शामिल करने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात चिकित्सको को कोविड केयर सेंटर और कोविड नियंत्रण केंद्र पर प्रतिनियुक्त किया गया है। कई चिकित्सको को पॉजिटिव हो गए डाक्टर के स्थान पर भी प्रतिनियुक्त किया गया है। रेफरल अस्पताल बरबीघा में सबसे ज्यादा संख्या में डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां तीन डाक्टर को अतिरिक्त प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बुलाकर तैनात किया गया है। इसी प्रकार बरबीघा में तीन महिला स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि जाँच और टीकाकरण का कार्य चलता रहे।