देशी-विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद एसआई पिंटू कुमार द्वारा रविवार की अहले सुबह में रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के हाथोचक गांव से होंडा साइन बाइक पर लदे 85 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी।सूचना के आलोक में एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया।जिसमें मोहकामा गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र नीतीश कुमार को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।साथ ही एक बाइक को जब्त किया गया है।वहीं बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई पिंटू कुमार द्वारा रविवार की अहले सुबह में वाहन जांच के दौरान 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 750 एमएल का रॉयल स्टैग 6 बोतल शराब को बरामद किया गया है।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचाना नवादा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी जनार्दन प्रसाद के पुत्र सरवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद अधीक्षक ने बताया की शनिवार की देर रात्रि से रविवार की अहले सुबह तक विभिन बसों से शराब के नशे में सफर कर रहे 10 लोगों को ब्रेथ एनेलाइजार मशीन से जांच कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जांच के दौरान उत्पाद एसआइ सनी कुमार और एएसआई पंचमलाल धीरज,बिशु हेंब्रम के साथ कई जवान मौजूद थे।