दिनेश्वर सिंह बने अरियरी थाना अध्यक्ष , 9 एएसआई इधर से उधर

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : महीनों से खाली पड़े अरियरी थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप में एसआई दिनेश्वर सिंह को भेजा गया गया है। जबकि जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसपी ने 9 पुलिस जमादारों को इधर से उधर किया है। इस बाबत एसपी दयाशंकर ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने उद्देश्य से एक एसआई और नौ एएसआई को इधर से उधर किया गया है। उन्होंने बताया कि निवर्तमान थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के हटने के बाद से अरियरी थाना में थाना अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। जिसके कारण उक्त क्षेत्र में विधिव्यवस्था से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। उन्होंने कहा कि नगर थाना शेखपुरा से दारोगा दिनेश्वर सिंह को हटाकर अरियरी का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी स्थानन्तरित किये गए पुलिस पदाधिकारियों को अविल्मब नये पदस्थापन वाले स्थानों पर योगदान करने का सख्त निर्देश दिया गया है।