जमा राशि निकालने के लिए डाकघरों ने शुरू की मुहिम

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। कोरोना को लेकर किए गए लॉक डाउन से लोगों को बैंको में जमा धन राशि को सुगमता पूर्वक निकासी कराने के लिए भारतीय डाक विभाग ने मुहिम शरू कर रखी है। इसके लिए डाक विभाग सभी शाखा डाकघरों को लोगो के विभिन्न बैंकों में भी जमा धन को निकासी कराने का विशेष मुहिम शुरू किया है। विभाग के पूर्वी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार के विशेष मार्ग दर्शन के तहत खाशकर शाखा डाक कर्मी घर घर तक जाकर लोगों का जमाधन राशि निकासी कर बेहतर सुविधा प्रदान करने में लगे है। इस संदर्भ में डाक अधीक्षक एस एस मंडल ने बताया कि डाक विभाग अपनी हाईटेक व डिजिटल सुबिधाओं के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिंग के माध्यम से बैंको में जमा धन राशि को आम लोगो तक निकासी कराने में लगे है। लोग आसानी से अपना अंगूठा लगाकर विभिन्न बैंको में जमा राशि को निकाल रहे है। साथ ही जरूरतमंद लोग आईपीपीबी खातों के सहारे बैंको में घर बैठे राशि भी जमा कर रहे है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी बैंको में भीड़ नही लगाकर डाकघरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर राशि निकालने का निर्देश जारी किया गया है। इधर आईपीपीबी के स्थानीय मैनेजर तपन भारती ने बताया कि लोग अपने विभिन्न बैंको में जमा धन राशि को प्रतिदिन डाकघरों के माध्यम से पांच लाख से ज्यादा राशि निकासी कर रहे है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग एईपीएस सुबिधा के माध्यम से लोगों को राशि निकासी कराने में शाखा डाकघरों की जवाबदेही भी बढ़ा दिया है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस लॉक डाउन में बैंकों का दरवाजा नही जाकर वे अपने दरवाजे पर डाकिए को बुलाकर अपना जमा धन राशि निकाल सकें। इसमें जिले में सुभानपुर शाखा डाकपाल अरुण कुमार सिंह सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।